करनाल: उचाना CHD सिटी में विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने की ₹32 लाख 97 हजार की धोखाधड़ी, दो पर केस दर्ज
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने 8 बच्चों के ₹32 लाख 97 हजार हड़प लिए। धोखाधड़ी के बाद गोपाल शर्मा CHD सिटी वासी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि आरोपी एजेंट ने जीरकपुर में दफ्तर खोल रखा है व दूसरी महिला आरोपी CHD सिटी करनाल में रहती है। आरोपी अब पैसे वापिस देने से मना कर रहे हैं और ना ही बच्चों को विदेश भेज रहे हैं।