कलान: गांव शेरगंज बुढ़ौरा की महिलाओं ने बिजली विभाग की टीम पर अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप लगाए, जांच शुरू
कलान (शाहजहांपुर)। तहसील क्षेत्र के शेरगंज बुढ़ौरा गांव की करीब एक दर्जन महिलाओं ने बिजली विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि शनिवार सुबह कलान बिजलीघर से आई टीम ने खुद को विभागीय कर्मचारी बताते हुए जबरन घरों में प्रवेश किया