इटावा: काँधनी गांव में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काँधनी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र सुल्तान सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का किया प्रयास। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर सुनील कुमार ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर राघवेंद्र ने भर्ती कर उपचार सुरु किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।