इटावा: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन ने बारिश से बर्बाद फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन दिया
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन ने बारिश में किसानों की बर्बाद हुई फसल को लेकर उचित मुआवजा दिलाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया है। यूनियन का कहना है कि किसानों की हजारों एकड़ भूमि जलमग्न होने के कारण फसल बर्बाद हुई है। मांग है कि बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए, मुआवजा ना मिलने पर आमरण अनशन किया जाएगा।