इटावा: मानिकपुर मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 इकदिल इलाके के मानिकपुर मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि तोड़ा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला अपनी बेटी ललितेश और नाती विक्की के साथ बिजौली बेटी के घर से तोड़ा गाँव जा रही थी, ट्रैक्टर की टक्कर बाइक में लगने से बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी घायल हुए जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए है।