इटावा: सदर इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान राइफल से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 सदर इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान राइफल से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी। मामला सदर इलाके के सूत मिल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं। इस दौरान एक युवक राइफल से फायर करता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।