मांझी: लेजुआर पैक्स चुनाव में मधु सिंह लगातार दूसरी बार बनी अध्यक्ष
Manjhi, Saran | Jul 30, 2026 मांझी प्रखंड के लेजुआर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर मधु सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार मधु सिंह को 536 मत प्राप्त हुए उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शोभा देवी को 349 वोट मिले जबकि मनजीत कुमार सिंह 122 मतों के साथ तीसरे स्थान पर सिमट गए।