कोचस: नगर पंचायत कोचस के विभिन्न वार्डों में बिजली विभाग ने की छापेमारी, छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jul 11, 2026 नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी कर रहे आधा दर्जन उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोचस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी जानकारी विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि मीटर बायपास कर बिजली चोरी कर रहे वार्ड संख्या 10 निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी मीरा कुमारी पर 37,660 रुपये का जुर्माना लग