रामपुर: रविवार को जनपद रामपुर में अनधिकृत और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया गया चैकिंग अभियान, 22 वाहन सीज किए गए
Rampur, Rampur | Sep 28, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित और ओवरलोड यात्री एवं खनन वाहनों के विरुद्ध परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा के अनुसार, टांडा-स्वार रोड, मिलक-केमरी रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत 22 वाहनों को सीज किया गया