गोंडा: इटियाथोक के बिनहुनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान
Gonda, Gonda | Feb 19, 2025 इटियाथोक के बिनहुनी ग्रामपंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है,ग्राम प्रधान पद के लिए 06 प्रत्याशी मैदान में है,उपचुनाव में 1088 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे, इटियाथोक के SHO शेषमणि पांडे ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि बिनहुनी ग्राम पंचायत प्रधानपद के उप चुनाव में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाया जा रहा है ।