बक्सर: फर्नीचर की आड़ में शराब तस्करी नाकाम, ₹8.50 लाख की खेप जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 19, 2026 बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। उत्पाद विभाग ने यूपी-बिहार सीमा पर वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्नीचर के नीचे तहखाना बनाकर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त शराब की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई गई है। यह करवाई मंगलवार को 3:30 बजे अपराह्न में की गई है।