ग्वालियर गिर्द: शादी का सपना दिखाकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर खुला दो बच्चों के पिता होने का राज
ग्वालियर में प्यार, भरोसे और शादी के वादे के पीछे छिपे एक बड़े धोखे का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने खुद को कुंवारा बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए, शादी का सपना दिखाया और जब सच सामने आया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। मामले की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई।