शाजापुर: औचक निरीक्षण में नहीं मिली अनियमित्ता,स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने अन्नपूर्णा नर्सिंग होम का किया औचक निरीक्षण
शाजापुर में कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को नई सड़क स्थित अन्नपूर्णा नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों को कोई अनियमित्ता नहीं मिली है। हालांकि अधिकारी दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।