बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से अश्लील हरकत व छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके चचेरे जेठ का लड़का उस पर गंदी नज़र रखता है और उसके सामने आने पर अश्लील फब्तियां कसता और अश्लील इशारे करता है महिला का आरोप है कि बीती 27 मई को दिन में करीब दो बजे जब वो किसी काम से जाने को घर से बाहर निकली तभी आरोपी युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकत छेड़छाड़ कर इज्जत लूटने की धमकी दी।