नदबई: निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मजदूर की हुई मौत
नदबई की बजरंग विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सरिया चढ़ाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से टच हो गया, जिससे 25 वर्षीय मजदूर हितेश करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।