सरधना: पांचली गांव में दबंग लोग पड़ोसी को मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली में रंजिश के चलते पड़ोसी दबंग लोगों पर गाली गलौज करने और विरोध पर मारपीट करने तथा झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले से एसएसपी अविनाश पांडे को अवगत कराया है और मौके की कुछ वीडियो भी तहरीर के साथ उपलब्ध कराई हैं, और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,