सेन्हा: बख्शीदीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक, 13 अगस्त को प्रदर्शन करने को लेकर हुई चर्चा
सेन्हा : बख्शीदीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कलावती देवी की अध्यक्षता बैठक की गई । मे आगामी 13 अगस्त को झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में महिलाओं पर हो रहे शोषण अत्याचार दुष्कर्म और हत्या के विरोध में लोहरदगा समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।