सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों मे सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा को लेकर भक्तों की उमड़ी भीड़।
सेन्हा प्रखंड में सावन माह के दूसरी सोमवारी को सुबह से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने विभिन्न मन्दिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी.प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में भी महिलाएं पुरुष और बच्चे पूजा में लीन थे.भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजा अर्चना के लिये सभी मन मे उमंग व उत्साह भरा हुआ था.।