सेन्हा: सेन्हा में युवक की मौत पर ग्रामीणों ने NH-143 A को किया 3 घंटे जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गुमला मुख्य पथ सेन्हा के समीप एनएच 143 ए को ग्रामीणों ने 3 घंटा किया जाम। 18 जुलाई को सेन्हा में लगे मोहर्रम जुलूस के दौरान आपसी मारपीट में 17 वर्षीय दिलकस रजा नामक युवक की सर पर चोट लगी थी जिसके बाद रिम्स में इलाज के दौरान उसकी आज सुबह मौत हो गई।