सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत अन्तर्गत गगेया ग्राम मे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की हुई मौत,।
सेन्हा थाना क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत अन्तर्गत गगेया ग्राम में बिजली तार के चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि किसान अपने घर से खेत के लिए निकला था कि गांव से बाहर निकलते ही एलटी बिजली के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। वही मृतक का पहचान गगेया निवासी शनिचारवा उराँव का 26 वर्षीय पुत्र रंथू उराँव के रूप में किया गया।