कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में डायन का आरोप लगाकर हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव साह टोला मे डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी के द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक का पुत्र पपीलेश कुमार ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर थानाध्यक्ष अजय पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेजा है।