कहरा: ठाकुरपट्टी टोला में कर्ज के पैसे मांगने पर व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
बनगांव थाना क्षेत्र के ठाकुर पट्टी टोला वार्ड 7 में 50 हजार दुकान के लिए दिए कर्ज रुपए मांगने पर मारपीट की घटना हुई है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिवारवालों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम दीपक मिश्रा बताया जा रहा है। जख्मी ने दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।