शिवहर: सुगिया गांव में डकैती के बाद पुलिस ने एक दर्जन बदमाशों को हिरासत में लिया, तीन जिलों में छापेमारी जारी
सुगिया गांव में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि डकैती की घटना बाद पुलिस अब तक एक दर्जन बदमाशों को उठाकर पूछताछ कर रही है. एसआईटी की टीम द्वारा तीन जिला में लगातार छापामारी अभियान की जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द इस घटना का सफल उद्भेदन किया जाएगा।