पीरटांड: घोसखरी गांव में आज भी पक्के मकान और रोजगार का इंतजार, ग्रामीणों ने विकास योजनाओं पर उठाए सवाल।
पीरटांड़ प्रखंड की तुइयो पंचायत का घोसखरी गांव में बारिश के बाद कच्चे मकानों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को 10 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। बताया गया कि यह इलाका आज भी बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है।