मीनापुर: मीनापुर में हथियार के बल पर बिजली मिस्त्री से लूटपाट, मोबाइल और नगद लेकर अपराधी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव छपरा गांव के समीप शिवहर सड़क पर लूटेरों ने पिस्तौल दिखा कर बिजली मिस्त्री पुनीत कुमार से उसका मोबाइल, बैग, आधार कार्ड, पैनकार्ड और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पीड़ित पुनीत कुमार सिवाईपट्टी थाना के घोसौत गांव का रहने वाला है।