कानपुर: सपा आकलन समिति-PDA कोर कमेटी की नवीन मार्केट सपा कार्यालय में बैठक, गंगा में बाढ़ से 900 करोड़ की सब्जियां बर्बाद
कानपुर में मंगलवार को सपा महानगर की आकलन समिति और पीडीए कोर कमेटी की बैठक नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा आकलन समिति की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें गंगा का जल स्तर बढ़ने से सैकड़ों गांवों की लगभग 900 करोड़ की सब्जी की फसल चौपट हो गई है। जिसकी वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति भयावाह होती जा रही है।