Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
amarpreetpunj
राजगढ़ रोड पर जीरो पॉइंट के पास दो बसों की टक्कर, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा #solan #bus #accide
Solan, Solan
| Aug 24, 2026
#solan
#bus
#accide
MORE NEWS
सूट कैसे वाली कांग्रेस सरकार... भाजपा का अनोखा धरना प्रदर्शन...
Solan, Solan | Aug 24, 2026
आज की 6 बड़ी खबरें...24 अगस्त 2026... हिमाचल में औषधीय पौधों पर जलवायु संकट, 57% तक घट सकता है प्राकृतिक आवास 2. पवन खेड़ा की टिप्पणी पर भाजपा ने शिमला में FIR की मांग की, राकेश जमवाल बोले- राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन 3. चौड़ा मैदान में टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, पंजाब से भी पहुंचे प्रतिनिधि; सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी 4. हिमाचल में बारिश का असर: 121 सड़कें बंद, 31 बिजली ट्रांसफार्मर ठप; मंडी-कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित 5. जापान में बजेगा देवभूमि की बेटियों का डंका, स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी हिमाचल की 4 कबड्डी खिलाड़ी 6. हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस की दस्तक, सोलन में 40 पशु संक्रमित, सिरमौर में 1039 में लक्षण
Solan, Solan | Aug 24, 2026
पवन खेड़ा की गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने खोला मोर्चा, शिमला में FIR दर्ज करने की मांग : राकेश जमवाल “बौना, भगोड़ा, तड़ीपार और औकात” जैसे शब्द राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपेगी भाजपा : राकेश जमवाल शिमला, 24 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को लिखित शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए “बौना”, “भगोड़ा”, “तड़ीपार” और “औकात” जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश के गृह मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक संवाद की मर्यादा को गिराता है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने और भारतीय न्याय संहिता तथा जांच में लागू पाए जाने वाले अन्य कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की है। भाजपा संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध करवाएगी। राकेश जमवाल ने कहा कि शिकायत में मांग की गई है कि पवन खेड़ा के संबंधित बयान के मूल एवं असंपादित वीडियो/ऑडियो तथा सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित किया जाए, पूरे बयान और उसके संदर्भ की जांच की जाए तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से संरक्षित किया जाए। जांच में यदि संज्ञेय अपराध के आवश्यक तत्व पाए जाते हैं तो FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। वंदे मातरम् पर अमित शाह के वक्तव्य के बाद पवन खेड़ा की भाषा निंदनीय : जमवाल राकेश जमवाल ने कहा कि पूरा विवाद वंदे मातरम् को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए वक्तव्य के बाद सामने आया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने इसका उद्घोष करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास और 1937 में वंदे मातरम् के गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर राजनीतिक बहस हो सकती है और किसी भी दल को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन उसका उत्तर व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित शब्दावली से नहीं दिया जा सकता। पवन खेड़ा द्वारा जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। संवैधानिक और सार्वजनिक पदों की गरिमा का सम्मान सभी की जिम्मेदारी राकेश जमवाल ने कहा कि राजनीति में वैचारिक संघर्ष कितना भी तीखा क्यों न हो, सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री अथवा किसी अन्य संवैधानिक या महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की नीतियों और निर्णयों की आलोचना की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान को राजनीतिक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच की मांग की है। पार्टी को उम्मीद है कि उपलब्ध साक्ष्यों का संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करवाएगी और पवन खेड़ा के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Solan, Solan | Aug 24, 2026
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम : डॉ. राजीव बिंदल रक्तदान शिविर, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और 25 मिनट की जनसेवा सहित होंगे व्यापक कार्यक्रम, हिमाचल में घर-घर पहुंचेगा सेवा का संदेश : डॉ. बिंदल शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से होगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक एवं कार्यशाला में इस व्यापक अभियान का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल में विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। इसी सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा पूरे एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ रक्तदान शिविरों के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रतीक स्वरूप लाखों लोग 25 मिनट तक समाज के लिए किसी न किसी रूप में सेवा कार्य करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास की यात्रा रही है। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवा उत्थान और महिला कल्याण सहित प्रत्येक क्षेत्र में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा को शासन का मूल मंत्र बनाया गया है। गरीबों के जीवन में बदलाव लाना, किसानों को सशक्त बनाना, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना इसी सेवा संकल्प का हिस्सा है। हिमाचल में भी व्यापक स्तर पर होंगे कार्यक्रम डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय, शिमला में एक विस्तृत मैराथन बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर उन्हें बूथ और जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “सेवा सर्वोपरि” भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है। भाजपा कार्यकर्ता इस संदेश और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव को हिमाचल प्रदेश में घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को जन आंदोलन बनाने का प्रयास होगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।
Solan, Solan | Aug 24, 2026
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आशियाना में किया ई मार्ट का शुभारंभ।

Shimla : भाजपा विधायक दल का विधान सभा में प्रदर्शन।
Solan, Solan | Aug 24, 2026
#NH5 #Solan
Solan, Solan | Aug 24, 2026