डुमरांव: डुमरांव के बंद पड़े संतोषी सिनेमा हॉल में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 16 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद
Dumraon, Buxar | Jul 9, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के वर्षों से बंद पड़े संतोषी सिनेमा हॉल में संचालित अवैध जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह 7 बजे की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से 1 लाख 43 हजार 810 रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और ताश की कई गड्डियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।