बागपत: पुलिस पर युवक को गोली मारने का गंभीर आरोप, पिता ने एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई
बागपत में एक पिता ने पुलिस पर अपने बेटे को एनकाउंटर करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव का है। शुक्रवार को करीब दोपहर 1:00 बजे पीड़ित यशपाल ने एसपी ऑफिस मे दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन अगस्त को लूट की एक घटना में उसके बेटे विवेक को साजिश के तहत आरोपी बनाया गया। आरोप है कि चार अगस्त को पुलिस उसके बेटे की बाइक घर