गुना: गुना में 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, न्यायाधीशों ने जिला न्यायालय में अधिकारियों के साथ की बैठक
Guna, Guna | Aug 23, 2025 गुना में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और जबलपुर के निर्देश अनुसार 13 सितंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत लगेगी। 23 अगस्त को जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के निर्देशन में न्यायाधीशों ने जिला न्यायालय में बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीएसएनल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निराकरण को लेकर निर्देश दिए।