गुना: नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, 4 घंटे तक लगा रहा जाम
Guna, Guna | Aug 22, 2025 गुना में नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर 22 अगस्त शाम को राजस्थान की तरफ से आ रहा प्याज से भरा ट्रक शांति ढाबा के सामने पलट गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गई। 4 घंटे तक हाइवे जाम रहा। वाहनों की संख्या बढ़ने पर शहर के बीचों बीच से एबी रोड से हाईवे के ट्रैफिक को निकाला गया। मौके पर गुना पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सीधा कराया। 4 घंटे में ट्रैफिक चालू हुआ।