संगरिया: पुलिस ने 2 झपटमारों को किया गिरफ्तार, जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं
पुलिस ने 2 झपटमारों को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे ए एस आई सुखचेन सिंह ने सुरेंद्र सिंह व हरगोविंद सिंह दोनों निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया है। दोनों जने पूर्व में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में कई वारदात अंजाम दे चुके हैं। सुरेन्द्र को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।