#हनुमानगढ़ मनोहर सोनी निर्विरोध बने उत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष
संगरिया की आवाज़।
--नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा
--शिक्षा के वर्तमान स्वरूप पर उठे सवाल, पूरे प्रांत को साथ लेकर चलने और समाज के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
#संगरिया. हनुमानगढ़ जिला माहेश्वरी सभा द्वारा रविवार को सतीपुरा-टाउन बाईपास स्थित रियासा होटल में आयोजित उत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल की बैठक व निर्वाचन कार्यक्रम में मनोहर सोनी नोखा को प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी सीए विनोद दम्माणी व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पर्यवेक्षक सीताराम राठी जोधपुर ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ। जांच के बाद आवेदन सही पाए जाने पर मनोहर सोनी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सोनी ने समाज के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन समाजहित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूरे प्रांत को साथ लेकर चलने तथा समाज के सभी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता से ही संभव है और समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके व महिला मंडल की टीम द्वारा सरोज करवा व मीनाक्षी सोमानी के नेतृत्व में टीम द्वारा महेश वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके की।
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा: निर्वाचन कार्यक्रम से पूर्व आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल कर आरामदायक नौकरी पाना नहीं होना चाहिए। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वर्तमान स्वरूप समाज के लिए घातक साबित हो रहा है। युवा कष्ट उठाकर आगे बढ़ने के बजाय आराम पसंद नौकरी की तलाश में अधिक दिखाई दे रहे हैं। माहेश्वरी समाज को केवल नौकरी करने वाले युवाओं की नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं को संघर्ष, उद्यम और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना होगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज को ऐसी दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे युवा अपनी क्षमता के अनुरूप व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकें। इससे परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और समाज भी आत्मनिर्भर बनेगा।
युवाओं को रोजगार सृजन से जोड़ने पर जोर: निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मनोज चितलांगिया ने कार्यकाल की गतिविधियों का बताते हुए नई टीम को उत्साह से कार्य करने को कहा, उनके कार्यकाल में करीब तीन करोड़ रुपए की राशि स्वरोजगार के लिए मामूली ब्याज पर ऋण के लिए दी गई। प्रदेश मंत्री पवन सोमानी सूरतगढ़ व प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम लखोटिया ने गत कार्यकाल के कार्यों को बताया। कपिल करवा ने बताया कि कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रविशंकर मूंधड़ा हनुमानगढ़ व नरेश पेड़ीवाल, जिलाध्यक्ष राजेश सोमानी रावतसर, योगेंद्र राठी चूरू, संजय करनानी बीकानेर, युवा संगठन प्रदेशाध्यक्ष कमल राठी, मंत्री संदीप तापड़िया, अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य श्याम सुंदर पेड़ीवाल व रतन लाल लाहोटी तथा कार्यसमिति सदस्य महेश दम्माणी आदि ने संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राठी ने योजनाओं की प्रक्रिया ऑनलाइन करने, समाज की ऐप में पंजीयन करवाने, #कपिल_करवा ने युवाओं व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संस्कार पर बल देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नौरंग सोमानी ने किया।
इन क्षेत्रों से पहुंचे समाजबंधु: कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री बाबू लाल राठी, जिला संग्रहण मंत्री पवन सोमानी, #नोहर अध्यक्ष देवकिशन लखोटिया, #पीलीबंगा अध्यक्ष उमेश सोनी, #जंक्शन अध्यक्ष नारायण राठी, #संगरिया अध्यक्ष लखन करवा, सुशील करवा, भीखम सोमानी, विमल चांडक सहित नोहर, हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, संगरिया, नोखा, बीकानेर, नापासर, सरदारशहर, चूरू, सादुलपुर, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर, श्रीडूंगरगढ़, श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और घड़साना सहित बीकानेर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शिवभगवान डूढाणी, अजय लखोटिया, प्रकाश डूढाणी, अनिल लखोटिया, राजेश मोहता, अमित लखोटिया, राजेश राठी, रामकुमार बिनानी, कमल सोमानी, रामकुमार करवा सहित युवाओं ने सहयोग किया।
संगरिया की आवाज़