बहराइच: कटरा बाजार इलाके में युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि कटरा बाजार इलाके में युवक मजदूरी करने के लिए गया था। और सोते समय सांप ने काट लिया था। जिससे बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस जाच में जुट गई हैं।