बहराइच: जमुनही इलाके के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के जमुनही निवासी मोहम्मद सिराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।