बहराइच: तेलियनपुरवा के पास ई-रिक्शा में बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में चालक सहित 2 लोग घायल, भेजे गए अस्पताल
बहराइच के तेलियनपुरवा में उसे वक्त ई-रिक्शा चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जब ई रिक्शा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। शुक्रवार शाम करीब 6:00 जानकारी देते हुए ई रिक्शा चालक जयसिंह ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाते हैं और अपने ई रिक्शा में दो सवारियों को बैठाल कर वह जा रहे थे इसी दौरान तेलियनपुरवा के पास वह हादसे का शिकार हो गए।