बहराइच: चरसंडा माफी के पास बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरसंडा माफी के पास बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटेरा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर होंने से बाइक सवार की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया।