ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सितारगंज में तैयारियां तेज, जुलूस व जलसे को मिली अनुमति
सितारगंज। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सितारगंज में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जामा मस्जिद से रमपुरा मस्जिद, किच्छा रोड तक सड़क के दोनों ओर लाइटिंग एवं सजावट के साथ जुलूस और जलसे के आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है।
कार्यक्रम की अनुमति दिलाने में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद की अहम भूमिका रही। अनुमति मिलने के बाद आयोजकों ने दोनों का आभार जताया है।
वहीं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग के लिए उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा का भी धन्यवाद किया गया।
आयोजकों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ईद-ए-मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। साथ ही आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करने की बात कही गई है।