जमुई: थेगुआ हरनारायणपुर नदी घाट से दिन के उजाले में चल रहा अवैध बालू कारोबार, वीडियो आया सामने, विभाग लापरवाह
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 थेगुआ, हरनारायणपुर नदी घाट से बेखौफ बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में भी अवैध बालू खनन कर तस्करी की जा रही है। ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर जाते हुए वीडियो बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सामने आई है, जो खनन विभाग व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ी कर रही है। कहीं न कहीं यह अवैध कारोबार विभाग व पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है।