पथरगामा: पथरगामा सड़क पर मिट्टी गिरने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की मांग की
पथरगामा के कली मोड़ के आगे पेट्रोल पंप रोड से नई फोर लेन सड़क पर मिट्टी गिरी जाने से राजगीर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गीली मिट्टी से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़की पोखर की खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को ट्रैक्टर के जरिए सड़क पर गिराए जा रहे है।