नांदी रोड पर ब्रेकर नहीं, हादसों का बढ़ा खतरा
ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे की नांदी रोड पर ब्रेकर नहीं होने के चलते हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की स्थिति बनी रहती है।
यह सड़क प्रसिद्ध नांदी हनुमान जी मंदिर की ओर जाती है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल आते-जाते हैं। इसके अलावा इसी मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे भी रोजाना स्कूल जाते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाली रोड पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके और राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी गंभीर हादसे के बाद प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।