जहाज़पुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने किया नमन
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबोसा का सम्पूर्ण जीवन सादगी, सुशासन, राष्ट्रसेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।