शाजापुर: शाजापुर के स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन शाजापुर के स्टेडियम मैदान में होगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड खास तौर से आकर्षण का केंद्र होती है। इसको लेकर स्टेडियम मैदान मे शुक्रवार सुबह 9 बजे परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होने के साथ ही सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारयो को देखा गया।