शाजापुर: शाजापुर नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सफाई कार्य को ठेके पर देने का किया विरोध
शाजापुर में गुरुवार को नगरपालिका में परिषद की बैठक में सफाई व्यवस्था ठेके पर देने का प्रस्ताव को लेकर सफाईकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की। ऐसे में काफी देर तक नगर पालिका कार्यालय में हंगामा होता रहा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन और सीएमओ डॉ मधु सक्सेना ने सफाईकर्मियों से चर्चा की।