शाजापुर: शाजापुर में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने निकाला भव्य चल समारोह
शाजापुर:भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाला गया भव्य चल समारोह, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। शुक्रवार को दोपहर 12: बजे कैलाश गवली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष सभी गवली मोहल्ले में 24 जनवरी से 30 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ पर आज भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें समाजजन शामिल हुए।