उचकागांव: थाना से गाड़ी छुड़ाने के नाम पर युवक ने मांगी रकम, मामला दर्ज
उचकागांव थाना में पूर्व में पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहन को छुड़ाने आए एक युवक से थाना को मैनेज करने के नाम पर तीस हजार रुपये घूस मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रचोपाली सानी कुनवा गांव के अंकित कुमार 11 फरवरी के दिन अपने भाई अमन कुमार तिवारी के साथ उचकागांव थाने में आए थे।