छोटी सरवन: दानपुर: कुंडल गांव में सांड के हमले से बचने के दौरान घाटी में गिरा किशोर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुर थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मवेशी चराने जा रहे 12 वर्षीय किशोर सुशील पुत्र कालूराम निवासी कुंडल पर अचानक एक सांड ने हमला कर दिया। सांड के पीछे दौड़ने से घबराकर भागा किशोर संतुलन बिगड़ने के कारण पास की एक घाटी में नीचे जा गिरा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद एमजी अस्पताल वार्ड में भर्ती।