कौंच: अमीटा गांव का सामुदायिक शौचालय बना सफेद हाथी, ताले के लटकने से ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर, वीडियो वायरल
Konch, Jalaun | Jul 30, 2026 कोंच विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत अमीटा में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे शौचालय पर ताला लटकने के कारण ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बंद पड़े शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।