पत्थलगांव: लगातार बारिश और आंधी से धान की फसल हुई चौपट, मुआवजे की मांग की गई
जशपुर जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज आंधी-तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पत्थलगांव विकासखंड के कुकरगांव, खड़ामाचा, झिमकी, लुड़ेग और छाता सराई समेत कई गांवों में सैकड़ों किसानों की धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह गिर गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से धान की बालिय