महागामा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर की विभिन्न सेवाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
प्रखंड कार्यालय महागामा के सभागार में गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर की विभिन्न सेवाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 45 -50 प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान रांची स्थित सीएससी स्टेट ऑफिसर सोनेलाल शाह ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।